काग्रेस नेता ने भाजपा के द्वारा देश भर मे निकाले जा रहे तिरंगा यात्रा और देश के प्रधानमंत्री पर जमकर बोला हमला।

SHARE:

रिपोर्ट विकास कुमार

सहरसा के महिषी प्रखंड मे आदि शंकर आचार्य और मंडन मिश्र की धरती पर माँ उग्रतारा भगवती के दरबार मे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता तारानन्द सादा ने हाजिरी लगाई और पूजा अर्चना के बाद हर घर तिरंगा कार्यक्रम का शुरुआत किया।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्टी के विचारधारा को मानने वाले व आमजनों के घरों पर पार्टी का झंडा लहराकर आजादी की लड़ाई से देश के निर्माण तक मे कॉंग्रेस पार्टी का क्या योगदान रहा है उससे आमजनों को अवगत कराया।सनातन धर्म की ऐतिहासिक धरती महिषी मे कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी AICC सदस्य डॉ0 तारानन्द सादा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के द्वारा देश भर मे निकाले जा रहे तिरंगा यात्रा पर जमकर हमला बोला है।

BYTE :- डॉ0 तारानन्द सादा, वरिष्ठ नेता कांग्रेस पार्टी।

Join us on:

Leave a Comment