बालू रखने के विवाद में चली गोलियां, पांच ब्यक्ति को लगी गोली, तीन की मौत दो घायल

SHARE:

रिपोर्ट धीरज कुमार

बक्सर के राजपूर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में सुबह – सुबह उस वक्त दहशत का माहौल कायम हो गया जब अचानक एक जगह पर बालू रखने की जगह  की वजह से गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका गूंज उठा।  गोलीबारी में तीन व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दो व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए।  गोलीबारी से गांव में चारों अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। जब तक कुछ लोग समझ पाते तब तक पांच व्यक्ति की गोली लग चुकीथी। जिसमें तीन व्यक्ति कि घटनास्थल पर ही मौत हो गई।वही  दो व्यक्ति गम्भीर रूप से जख्मी है।दोनों का इलाज बनारस ट्रामा सेंटर में किया जा रहा है। मृतक की पहचान अहियापुर निवासी 40 वर्षीय सुनील सिंह पिता दया शंकर सिंह, 50 वर्षीय विनोद सिंह पिता बबन सिंह एवं 35 वर्षीय वीरेंद्र सिंह पिता काशीनाथ सिंह है। जिसमें दो अन्य की हालत गंभीर है। जिसमें पूजन सिंह पिता ललन सिंह 40 वर्ष एवं मंटू सिंह पिता दया शंकर सिंह 35 वर्ष है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी दलबल के साथ पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।
बाइट- शुभम आर्य बक्सर एसपी

Join us on:

Leave a Comment