बिहार में लालटेन युग समाप्त:2 सौ से अधिक सीट जीतेगी एनडीए – प्रेम कुमार!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

बिहार में लालटेन युग समाप्त: प्रेम कुमार का दावा, एनडीए गठबंधन 200 सीटों का आंकड़ा पार करेगा।

बिहार के सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने सहरसा में विभागीय समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार में अब लालटेन युग समाप्त हो चुका है और एनडीए गठबंधन के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन 200 सीटों का आंकड़ा पार करेगा।
मंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार का मुख्य उद्देश्य बिहार में सुशासन और विकास सुनिश्चित करना है और राज्य में कानून का राज कायम है। उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए सरकार की नीतियों और योजनाओं के आधार पर जनता एक बार फिर उन्हें भारी समर्थन देगी।
उन्होंने कहा कि विपक्ष की राजनीति अब खत्म हो चुकी है और बिहार के लोग एनडीए सरकार के कामकाज से संतुष्ट हैं।

BYTE :- बिहार के सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार।

Join us on:

Leave a Comment