जहानाबाद- सोए अवस्था में धारदार हथियार से एक शख्स की निर्मम हत्या!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद जिले में लगातार अपराध की ग्राफ बढ़ती जा रही है। जिसके कारण जिले के लोगों के बीच भय एवं दहशत का माहौल कायम हो गया है। ताजा मामला
जहानाबाद हुलासगंज थाना अंतर्गत मुरगांव या है। जहॉं दलान में सोए हुए 60 वर्षीय अशोक सिंह उर्फ सरदार जी की हत्या धारदार हथियार से सिर पर वार कर दी गई। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह में तब लगी जब उनकी पत्नी उन्हें उठाने आई। तो देखा कि खून से लथपथ पड़ा हुआ था।घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव के हड़कंप मच गया। तथा इसकी जानकारी तुरंत हुलासगंज थाना अध्यक्ष को दिया गया। मौके पर घोसी एसडीपीओ संजीव कुमार और थानाध्यक्ष पंकज कुमार दल बल के साथ पहुंचकर घटना की जांच में जुट गए हैं। इस बीच परिजनों द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन की भांति रात में घर से खाना खाकर आकर दलान में सो गए थे। लेकिन सुबह उठने में देर होने पर मां घर से आई तो स्थिति देखकर चित्कार कर उठी। तथा घर में जाकर लोगों को जानकारी दी। शोर गुल सुनकर पूरे गांव के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इस बीच हुलासगंज पुलिस भी जानकारी मिलने पर पहुंचकर जांच में जुट गई है ।ग्रामीणों ने बताया कि स्थाई तौर पर गली के बगल में स्थित दलान में हमेशा सोते थे तथा घटना का कारण क्या हो सकता है यह तो पता नहीं है। वैसे किसी भी व्यक्ति से इनका विवाद नहीं था। घोसी एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि एसएफएल की टीम को बुलाई गई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। घटना का कारण पता लगाया जा रहा है। उनके परिवार जनों का कहना है कि किसी से कोई विवाद नहीं था लेकिन घटना कैसे हुई सभी बिंदु पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही घटना के बारे में स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया है।

Join us on:

Leave a Comment