समस्तीपु-ट्रक चालक ने किया एमवीआई कर्मी पर जान लेवा हमला,दो कर्मी जख़्मी!

SHARE:

रिपोर्ट- अरविंद कुमार!

समस्तीपुर। वृहस्पतिवार को मुसरीघरारी चौक के पास वाहन चेकिंग के दौरान एमवीआई पर जान लेवा हमला होने का समाचार प्राप्त हुआ है। घायलों की पहचान एमवीआई राकेश कुमार एवं चालक लाल बाबू राम के तौर पर की गई है। घायलों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है। भाग्य अच्छा था कि दोनों कर्मी घायल हुए मगर उनकी जान बच गई। मिली जानकारी के अनुसार आज मुसरीघरारी चौक के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था इसी दौरान गंगापुर की ओर से आ रही एक ट्रक को एमवीआई कर्मी उसे रोकने का प्रयास किया परंतु ट्रक चालक ने उक्त कर्मी पर जान लेने की नियत से एमवीआई पर ट्रक से कुचलना चाहा परंतु अपनी होशियारी दिखाते हुए अपना जान बचाने में कामयाब हुए मगर घायल हो गये। वहीं तेज रफ्तार ट्रक भागने में सफल रहा। इधर जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं।

Join us on:

Leave a Comment