रिपोर्ट- अरविंद कुमार!
समस्तीपुर। डीएसपी विवेक कुमार ने वृहस्पतिवार को प्रेस वार्ता कर मीडिया कर्मियों को बताया कि दिनांक 21.05.2025 को रात्रि करीब 10 : 00 बजे के आसपास सूचना प्राप्त हुई कि दलसिंहसराय थानान्तर्गत ग्राम मधैपुर स्थित दुर्गा मंदिर के पास एक व्यक्ति जिसका उम्र करीब 40 वर्ष जिनका नाम श्री राम सिंह की हत्या उसके साथी ग्रामीण चिकित्सक मनीष कुमार राय के द्वारा पघरिया/तरछेबिया से मारकर कर दिया गया है, जिसमें उनलोगों एक साथी भी जख्मी हो गया है। जिसके पश्चात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दलसिंहसराय अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवं बलों के साथ तत्क्षण घटनास्थल पर पहुँचकर कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का जायजा लिया गया एवं श्री राम सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया तथा एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया है। पुलिस के द्वारा उक्त मामलें में मृतक की मां रूबी देवी द्वारा दिए गये फर्द ब्यान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए घटना कारित करने वाले मनीष कुमार राय को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना में प्रयुक्त पघरिया/तरछेबिया बरामद किया गया है। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनीष कुमार राय पिता विजय राय साकिन मधैपुर वार्ड संख्या 11 थाना दलसिंहसराय जिला समस्तीपुर निवासी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि छापामारी दल में मो इरशाद आलम, पु०नि० सह थानाध्यक्ष दलसिंहसराय, पु०अ०नि० पुष्पलता कुमारी, अपर थानाध्यक्ष दलसिंहसराय, पु०अ०नि० विशाल कुमार सिंह दलसिंहसराय थाना, पु०अ०नि० सुबोध कुमार, दलसिंहसराय थाना, पु०अ०नि० राजेश कुमार, दलसिंहसराय थाना, पु०अ०नि० सुजीत कुमार दलसिंहसराय थाना, पु०अ०नि० अन्नु सिंह, दलसिंहसराय थाना एवं पुलिस कर्मी को शामिल किया गया था।




