मुजफ्फरपुर- आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एनुअल स्पोर्ट्स मीट आवेग 2025 का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

मुजफ्फरपुर के तुर्की स्थित आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एनुअल स्पोर्ट्स मीट आवेग 2025 का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के डीआईजी राकेश कुमार, बिहार सरकार के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, पूर्व मंत्री और कॉलेज के चेयरमैन सुरेश कुमार शर्मा, प्रबंध निदेशक राजीव शर्मा, कॉलेज के संस्थापक मनोज कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर और गुब्बारा उड़ाकर किया। कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा आगत अतिथियों का अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। वही छात्र-छात्राओं ने खेल प्रतियोगिता में भाग लेते हुए अपने खेल भावना का परिचय दिया, इस दौरान सीआरपीएफ डीआईजी राकेश कुमार ने कहा कि खेल में हार जीत होता रहता है। लेकिन हम सबों को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। खेल में कभी तकरार नहीं होना चाहिए। अनुशासन के साथ खेले। क्योंकि चिकित्सक बनने के लिए दिमाग और शरीर दोनों लगाना पड़ता है और काफी पढ़ाई करनी पड़ती है। इससे शरीर थक जाता है। ऐसे में खेल कूद के जरिए अपनी थकान को मिटा सकते हैं वही पूर्व मंत्री और कॉलेज के चेयरमैन सुरेश शर्मा ने कहा कि डॉक्टर को भी स्वस्थ रहने की जरूरत है। जब डॉक्टर स्वस्थ रहेगा, तभी समाज को भी स्वस्थ रखेगा।साथ ही बिहार सरकार के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि खेल हम सबको स्वस्थ बनाता है। खेल के जरिए हम मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। विकसित भारत का हिस्सा बनने के लिए हम लोगों को स्वस्थ रहना होगा।
मौके पर कॉलेज के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार शर्मा, कॉलेज के प्राचार्य एन के वरियार, कॉलेज के शिक्षा निदेशक डॉ उदय कुमार, प्रशासनिक पदाधिकारी मनीष कुमार समेत बड़ी संख्या में कॉलेज के प्रोफेसर, डॉक्टर और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

Join us on:

Leave a Comment