प्रखंड बिकास पदाधिकारी सहायक समेत डेढ़ लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ चढ़े निगरानी के हत्थे!

SHARE:

रिपोर्ट – मो. मुर्शिद!

अररिया – अररिया मंगलवार की देर रात को पटना की निगरानी टीम के डीएसपी चंद्रभूषण कुमार के नेतृत्व में निगरानी विभाग के दस सदस्यीय टीम ने रानीगंज बीडीओ के आवास में बीडीओ रितम कुमार व उनके लेखापाल आदित्य प्रियदर्शी को पंद्रह लाख रुपये के सरकारी योजना में दस प्रतिशत के हिसाब से डेढ़ लाख रुपये घुस लेते रंगे हाथों दबोच लिया। निगरानी विभाग के डीएसपी चंद्रभूषण ने बताया कि रानीगंज के उप प्रमुख कलानंद सिंह व उनके सहयोगी शम्भू यादव के द्वारा 15 लाख रुपये के किसी सरकारी योजना में बतौर नजराना डेढ़ लाख रुपये मांगी गई थी। इसकी सूचना निगरानी विभाग को दिया गया। इसके बाद निगरानी डीएसपी चंद्रभूषण कुमार के नेतृत्व में दस सदस्यीय टीम गठित किया गया। इसके बाद मंगलवार की देर रात को रानीगंज बीडीओ रितम कुमार के आवास पर निगरानी की टीम ने धावा बोलकर डेढ़ लाख रुपये लेते रंगे हाथों बीडीओ व उनके लेखापाल आदित्य कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
बाइट – चन्द्रभूषण कुमार, डीएसपी, निगरानी टीम लीडर।
बाइट – कलानंद सिंह, शिकायतकर्ता, उप प्रमुख, रानीगंज, अररिया।

Join us on:

Leave a Comment