रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!
भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा है कि आरा नगर निगम में आकंठ भ्रष्टाचार है.साफ-सफाई के नाम पर करोड़ों का घपला जारी है.उन्होंने ने कहा कि आरा नगर में गंदगी का अंबार है.यहां की बजबजाती नालियां और चारों तरफ पसरे कुड़े दिखाई देंगे.साफ-सफाई का कोई नियम नहीं है दिनभर कुड़े की गाड़ियां दौड़ती है और यहा का कचरा वहां गिरा देते हैं.
माले नेता ने कहा कि बायोमेट्रिक प्रणाली से हाजरी बनाने के सरकारी फरमान का खुला उलंघन जारी है.दूसरी तरफ भीषण गर्मी में काम करने पर विवश सफाई मजदूरों को उचित मजदूरी भी नहीं मिलती.उनके मजदूरी के हिस्से को अधिकारी डकार जाते हैं.
आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आरा नगर की प्राय:सभी सड़कें जर्जर है.बस स्टैंड से शिवगंज,मोती टोला से अहिरपुरवा, हनुमान टोला से रामगढिय़ा होते पड़ाव रोड़,बिन्दटोली हो या उजियार टोला,मझौआं, हाउसिंग चंदवा की सड़के हो या जगदेवनगर अनाईठ,बहिरों की सड़के खस्ता हाल है.
भाकपा माले नेता ने कहा कि 2000 से आज 2025 है भाजपा से विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह है इन्हें आरा शहर के विकास से कोई मतलब नहीं है वहीं आरा नगर के मेयर से आयुक्त तक लूट के हिस्से के लिए आपस में झगड़ते हैं
भाकपा माले नेता ने जनता से आवाज बुलंद करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि संघर्ष से ही इन समस्याओं का निदान करेंगे.आइए हम सब मिलकर आवाज बुलंद करें




