सहरसा में किसान की हत्या से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी।

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

सहरसा के पतरघट थाना क्षेत्र के जमहरा काली स्थान के समीप 55 वर्षीय किसान मदन कुमार सिंह का शव मिला है।उनके शरीर पर रॉड से प्रहार के निशान हैं,जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। मदन कुमार सिंह पतरघट थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया गांव के रहने वाले थे।मदन कुमार सिंह बीते देर शाम अपनी बाइक से घर से निकले थे,लेकिन देर रात घर नहीं लौटे।आज सुबह उनका शव जमहरा काली स्थान के समीप मिला,जबकि शव से कुछ दूरी पर उनकी बाइक पड़ी थी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है।सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है और पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से तफ्तीश कर रही है।

BYTE :- सदर एसडीपीओ आलोक कुमार।

Join us on:

Leave a Comment