बेगूसराय- मोटर का स्विच ऑन करते ही करंट की चपेट मे आया मजदूर, गई जान!

SHARE:

रिपोर्ट- रवि शंकर अमित!

करंट की चपेट मे आकर मजदूर की मौत

-बेगूसराय में करंट लगने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव की है। मृतक मजदूर की पहचान बभंगामा गांव के रहने वाले स्वर्गीय विशुन देव पासवान का पुत्र महादेव पासवान के रूप में की गई है। घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि महादेव पासवान मजदूरी कर पूरे परिवार को भारत पोषण करता था। उन्होंने बताया कि जब पानी का मोटर स्विच ऑन करने के लिए गया था तभी वह करंट के चपेट में आ गया।जिससे करंट लगने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वही मौत की खबर लोगों ने वीरपुर थाना पुलिस को दी मौके पर वीरपुर थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय से दरअसल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बाइट- परिजन

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें