रिपोर्ट अमित कुमार
भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर के बाद अब देश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विपक्ष इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से स्पष्टता और संसद में चर्चा की मांग कर रहा है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को मीडिया से बातचीत में प्रधानमंत्री से विशेष सत्र बुलाने की अपील की।
तेजस्वी यादव ने कहा, “हमें अपनी भारतीय सेना पर गर्व है। जवानों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। अब जब दोनों देशों के बीच सीजफायर हुआ है, तो प्रधानमंत्री को एक विशेष सत्र बुलाकर देश को जानकारी देनी चाहिए और सेना के पराक्रम का सम्मान करना चाहिए।”
उन्होंने कहा कि सीजफायर को लेकर उन्हें भी जानकारी सिर्फ मीडिया से मिली है। “सरकार को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए,” तेजस्वी ने जोड़ा।
इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने मीडिया से भी अपील की कि वे केंद्र सरकार की गाइडलाइंस का पालन करें और ऐसी कोई खबर लाइव न दिखाएं जिससे भ्रम फैलता हो या जनता डर जाती हो। उन्होंने कहा, “दिग्भ्रमित खबरों से बचना चाहिए, ताकि देश में एकता बनी रहे।”
बाइट:-तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष बिहार




