आठ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ 2551 कन्याओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिला के जयनगर में आज से आठ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ धार्मिक अनुष्ठान सह मेला का हुआ शुभारंभ। महायज्ञ की शुरूआत 2551 कन्या ने भव्य कलश शोभायात्रा में शामिल हुई।वहीं यज्ञ स्थल से 4 किलोमीटर दूर मां कमला नदी से पवित्र जल कलश में भर कर यज्ञ अस्थल पहुंची। यज्ञ मधुबनी जिला के जयनगर बेला बांध चौक के समीप सर्व कल्याण हेतु आज श्री श्री 108 श्री विष्णु महायज्ञ भव्य धार्मिक अनुष्ठान सह मेला का विधिवत शुभारंभ हुआ। यह महायज्ञ सह मेला 08 मई से 16 मई तक तक के लिए आयोजित किया गया है।18 मई को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आयोजित कार्यक्रम का समापन होगा। महायज्ञ स्थल सह धार्मिक अनुष्ठान स्थल के साथ ही यज्ञ कुंड और देवी देवताओं के प्रतिमाएं को भव्यता से सजाया गया है। जो कि मनमोहक व आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आयोजन समिति के अध्यक्ष मदन हाजरा , समाज सेवी सह राजद के वरिष्ट नेता बृज किशोर यादव, ने सचिव देवेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष शम्भू महतो पूर्व प्रमुख सचिन सिंह, अरविंद तिवारी, राजद नेता प्रदीप प्रभाकर सहित समिति सदस्यों ने बताया है कि यह महायज्ञ सह धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम का आयोजन सर्व कल्याण हेतू विश्व में शांति विपदाओं से बचाव सभी शुभ मंगल कामना को लेकर आयोजित की जा रही है। यह आयोजन महंथ राम बिहारी दास उड़िया बाबा दिगम्बर अखाड़ा एवं हरिओम बाबा छपरा के कुशल मार्गदर्शन में महायज्ञ सह धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जा रहा है।आचार्य संजय पांडेय बनारस के द्वारा विधि विधान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ व हवन कार्यक्रम तो अंतराष्ट्रीय कथा वाचक पूज्य साध्वी आर्या पंडित वृंदावन के द्वारा प्रतिदिन संगीत मय श्री मद भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। श्री जनकदुलारी आदर्श सेवा समिति अयोध्या के कलाकारों के द्वारा रामलीला की प्रस्तुतियां दी जाएगी। 18 मई को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रसिद्ध लोकगायिका अनुपमा यादव और आर्यन के द्वारा गीत संगीत का गायन किया जाएगा। यज्ञ स्थल पर मनोरंजन हेतू मेला , मीनाबाजार, कई झूले सहित मनोरंजन हेतु कई साधन उपलब्ध होगा। यह आयोजन श्रद्धालुओं के सहयोग से आयोजित की जा रही है। सफल आयोजन को लेकर आयोजन समिति सदस्य भक्त जन सक्रिय भूमिका का निर्वहन कर रहे है। वही आयोजक समिति सदस्य ने सफल आयोजन को लेकर आम लोगों से सहयोग की अपील की है। धार्मिक अनुष्ठान आयोजन में लोगों को पहुँच कर दर्शन पुजा अर्चना कर पुण्य के भागी बनने के लिए भी अपील किया है। यज्ञ स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। महायज्ञ के आयोजन को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। सम्पूर्ण क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

बाइट — मदन हजरा अध्यक्ष मेला कमेटी

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें