रिपोर्ट – अरविंद कुमार!
समस्तीपुर की पुलिस जनता की रक्षक नहीं भक्षक बन चुकी है : मुकेश सहनी
समस्तीपुर। समस्तीपुर पहुंचे वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी। उन्होंने जिले के आरक्षी अधीक्षक की मनमानी और पीड़ित परिवार को न्याय न दिलाकर प्रताड़ित करने पर समस्तीपुर आरक्षी अधीक्षक की कार्यशैली पर सवाल उठाये, श्री सहनी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बीते 25 अप्रैल को जिले के खानपुर प्रखंड के रहने वाले कांग्रेस सहनी की सुपुत्री सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई, काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया, लेकिन आज कई हफ्तों के बाद भी उन अपराधियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। खुद आरक्षी अधीक्षक ही अपराधियों को संरक्षित कर रहे वो, पीड़ित परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है। आरक्षी अधीक्षक अपराधियों से मिलकर मामले को रफा – दफा करने में लगे हुए हैं। श्री सहनी ने बताया कि समस्तीपुर से एसपी से कई बार संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया और न ही इस घटना के संबंध में कोई प्रतिक्रिया दी, आखिर पुलिस अधीक्षक अपराधियों को क्यों बचा रहे हैं। मुकेश सहनी ने मीडिया के माध्यम से कहा कि बिहार में अब पुलिस जनता की रक्षक नहीं भक्षक बन चुकी हैं, पुलिस कप्तान अगर पंद्रह दिनों के अंदर पीड़ित परिवार को न्यायर नही दिलाते हैं तो पूरा निषाद समाज जिला पुलिस मुख्यालय की घेराबंदी कर आंदोलन करेगा। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के साथ पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे, जिनमें उमेश सहनी, आदर्श पिंटू एवं पुष्पा सहनी, अजय सहनी, संजय सहनी, संतोष चौधरी, मतेश पासवान, विपत सहनी, यशवंत सहनी, ओम प्रकाश सहनी, रौशन सहनी, परशुराम सहनी, पिंकी सहनी, सांगिता कुमारी रंजीत सहनी ने अहम भूमिका निभाई।




