रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने नाबालिग लड़की अपहरण से जुड़े गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी मिथिलेश ठाकुर उर्फ मिथलेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इस बाबत थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई कर रही है। ताकि कानून व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।
कार्रवाई से क्षेत्र में कानून के प्रति लोगों का विश्वास और भी मजबूत हुआ है, वहीं पुलिस की तत्परता की चारों ओर सराहना हो रही रही है।




