मिट्टी लादे ट्रैक्टर ने एक व्यक्ति को मारी टक्कर, घटनास्थल पर ही मौत, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने किया सड़क जाम।

SHARE:

रिपोर्ट रवि शंकर अमित/गोबिन्द कुमार

बाढ़ अनुमंडल के एनटीपीसी थाना अंतर्गत ढ़ीबर गांव के पास एनएच पर सड़क दुर्घटना में एक ब्यक्ति की मौत हो गई। वहीं मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-31 को जाम कर दिया। पुलिस मौके पर ग्रामीणों को समझा बूझाकर जाम हटवाने का प्रयास किया। लगभग आधे घंटे तक जाम रहने के बाद अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे, उनके घटनास्थल पर पहुंचते ही ग्रामीणों ने जाम हटा लिया। जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेज दिया है।
मृतक की पहचान ढ़ीबर के गुलरिया टोला निवासी शिववरन महतो (70) के तौर पर हुई है।

वहीं सड़क दुर्घटना होते ही चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुत्र अनुज कुमार ने बताया कि वह बाजार से सामान की खरीदारी कर घर लौट रहे थे। तभी गांव के पास टेम्पो से उतरते ही मिट्टी लादे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। उसके पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक गांव के पास एनएच किनारे दुकान में भुंजा बेचते हैं।

अंचलाधिकारी रंजन कुमार बैठा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक ब्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया। और उनकी मांग थी कि दाह संस्कार के लिए जो भी मुआवजा बनता है उसे दिया जाए। हमलोग जल्द से जल्द मुआवजा राशि दिलवाने का काम करेंगे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें