रिपोर्ट रवि शंकर अमित/गोबिन्द कुमार
पठानकोट से श्रीनगर जाने के क्रम मे शहीद हुये सेना के जवान व अधिकारी मे शामिल भारत माँ के सपूत सुजीत कुमार की भी शहादत हो गई थी, सुजीत कुमार मूलरूप से बिहार के बेगूसराय जिले के चकिया थानाक्षेत्र के अमरपुर वार्ड नंबर 5 के निवासी थे, जिनका पार्थिव शरीर आज बिहार पहुंचा, जिसे रिसीव करने के लिये कई आला अधिकारी और भारी संख्या मे ग्रामीण उनके परिजन मोकामा को औंटा स्थित जीरो माइल पहुंचे। जहां शव पहुँचते ही भारत माता की जय के घोष से इलाका गूंज उठा और ग्रामीणों ने लगभग एक किलोमीटर तक हाथों में तिरंगा लिए बाइक यात्रा भी निकाली।
वहीं ग्रामीणों ने बताया की सुजीत की शहादत से जहाँ एक तरफ हमलोग दुखी हैं तो दूसरी तरफ गौरव भी महसूस हो रहा है, की बिहार के किसी लाल ने कर्तव्य निभाते हुये अपना सर्वोच्च बलिदान माँ भारती के चरणों मे दिया है। वहीँ मोकामा के औटा जीरो माईल से उनका पार्थिव शरीर लोगों ने प्राप्त किया और गाँव होते हुये सिमरिया मे गंगा तट पर पुरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
राकेश कुमार सिंह ने बताया कि यह बहुत ही दुखद घटना है, शहीद जवान मेरे मित्र थे। उनकी शहादत से पंचायत ही नहीं पूरे देश को गर्व है।
किशोर कुमार ने बताया कि हमलोग एकजुट होकर शहीद जवान के पार्थिव शरीर को रिसीव करने के लिए मोकामा के होता स्थित जीरो माइल पहुंचे हैं।
चकिया थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया की जम्मू कश्मीर में शाहिद हुऎ जवान सुजीत कुमार के पार्थिव शरीर को लाया जा रहा है, बेगूसराय के सिमरिया घाट में उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।




