दो थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार, एक ने किया आत्मसमर्पण।

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

:- सहरसा पुलिस ने बाइक सवार अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।ये अपराधी 27 अप्रैल को सौरबाजार थाना और सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दे चुके थे। पुलिस ने राजन कुमार और मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है,जबकि तीसरा अपराधी मन्नू कुमार कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।इन अपराधियों के पास से लूट की राशि के 13 हजार रुपये और एक देशी कट्टा बरामद हुआ है।
एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू की गई थी। तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर इन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों ने अपराध में संलिप्त होने की बात स्वीकार की है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

BYTE :- सदर एसडीपीओ आलोक कुमार।

Join us on:

Leave a Comment