नेपाल निर्मित देशी, विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 6 बाइक जब्त!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत मनमोहन गांव में पुलिस को शराब तस्कर के विरुद्ध एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए 72 लीटर नेपाल निर्मित अंग्रेजी शराब,51 लीटर नेपाली देशी शराब, 6 बाइक सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान परोसी देश नेपाल के धनुषा जिला अन्तर्गत हांसपुर नगर पालिका क्षेत्र स्थित वार्ड नं 6 का योगेंद्र यादव के पुत्र सुभाष कुमार यादव के रूप में की गई है। इस संबंध में बासोपट्टी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि डायल 112 पर तैनात एसआई हीरा पंडित को गुप्त सूचना मिली कि भाड़ी मात्रा में तस्करों द्वारा नेपाल निर्मित देशी, विदेशी शराब मनमोहन गांव में लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना में पदस्थापित सभी पदाधिकारी एवं पुलिस वल के द्वारा प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई को लेकर मनमोहन गांव पहूंच कर चारो तरफ से घेराबंदी कर लिया। पुलिस घेराबंदी को देख कर पांच तस्कर शराब से लदी बाइक छोड़ कर मौके से फरार हो गया। वही एक तस्कर को पुलिस बल की सहायता से खदेड़ कर पकड़ लिया गया। मौके पर बासोपट्टी थाना के एसआई, मधु कुमार सिंह, तरुण कुमार वर्मा, असरफ अली के साथ पुलिस बल के अन्य जवान मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment