अस्पताल कर्मी हत्याकांड का एसएसपी अवकाश कुमार ने किया खुलासा,प्रेम प्रसंग मे हुई हत्या!

SHARE:

पटना से अमित कुमार की रिपोर्ट

शुक्रवार को अस्पताल कर्मचारी की हत्या का पटना पुलिस ने किया खुलासा

पटना में बीते शुक्रवार को फोर्ड हॉस्पिटल के स्टाफ अमित कुमार की हत्या प्रेम-प्रसंग में की गई। इसका खुलास पटना के सीनियर SSP अवकाश कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि अमित की पत्नी चांदनी का अपने फुफेरे भाई कुंदन से अफेयर था। चांदनी की शादी से कुंदन खुश नहीं था, इसलिए उसने 2 शूटर्स हायर करे और अमित की हत्या करवा दी।

SSP अवकाश कुमार ने बताया-की इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कुंदन सिंह ने 2 जानने वाले शूटर्स को 2 लाख में हायर किया था। दोनों को अभी पैसे भी नहीं दिए गए थे। अब तक की जांच में अमित कुमार की पत्नी की कोई भूमिका सामने नहीं आई है। बाकी जांच की जा रही है। घटना को अंजाम देने से पहले कुंदन ने 2 से 3 दिन रेकी भी की थी। हत्या में इस्तेमाल पिस्टल और बाइक भी बरामद की है।

बाइट:- अवकाश कुमार SSP पटना

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें