जदयू नेता की दबंगई,कई व्यापारियों से रंगदारी माँगने का आरोप,खुद को कहते हैं विश्व सूत्री के सदस्य?

SHARE:

रिपोर्ट- अभिषेक कुमार!

गया में जदयू नेता की दबंगई कई व्यापारियों को करते हैं तंग मांगते हैं रंगदारी अपने आप को कहते हैं विश्व सूत्री के सदस्य?

गया के चंदौती थाना क्षेत्र के कुजापी के रहने वाले गिट्टी व सीमेंट दुकानदार आदित्य कुमार, बंटी यादव,सुनील कुमार,रामचंद्र यादव, रमेश कुमार, अखिलेश राय, धर्मेंद्र कुमार व अन्य दुकानदारों ने कुजापी निवासी जदयू नेता अरविंद वर्मा द्वारा लगाए गए मारपीट का आरोप का खंडन करते हुए बताया कि अरविंद वर्मा द्वारा वरीय अधिकारियों को दिगभ्रमित करते हुए हम सभी पर गलत आरोप लगाया है और माइनिंग अधिकारी के द्वारा चंदौती थाना में कांड संख्या 151/ 25 दर्ज कर दिया है। उल्टे सभी दुकानदारों से प्रत्येक माह रुपए की डिमांड कर रहे हैं। सेटलमेंट नहीं होने पर झूठे केस मुकदमे में हमसभी दुकानदारों को फसाने की धमकी दे रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि उन्होंने घर में घुसकर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है इसकी जांच उनके घर में लगे सीसीटीवी फुटेज से निष्पक्ष की जा सकती है जिससे स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। दुकानदारों ने जिला प्रशासन से घटना की जांच की मांग की है
बाइट बांटी यादव दुकानदार
बाइट आदित्य कुमार दुकानदार
बाइट बीरेंद्र कुमार वर्मा
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें