मोकामा पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की, बोले मोकामा के सर्वांगीण विकास के लिए हम सब समर्पित।

SHARE:

रिपोर्ट रवि शंकर अमित/गोबिन्द कुमार

मोकामा में सात दिवसीय राजकीय भगवान परशुराम महोत्सव का आयोजन किया गया है रविवार को केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की। इसके पूर्व पटना से मोकामा पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। जिसमें जदयू और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर देश के उन्नति और तरक्की की कामना की।

ललन सिंह ने कहा कि हमलोगों के आग्रह पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने परशुराम जयंती को राजकीय समारोह का दर्जा दिया था। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा ने मोकामा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की है। जेपी गंगा पथ का विस्तार मोकामा तक किया गया है, जो मोकामा के विकास के लिए बहुत बड़ा कदम है। मोकामा का डाकबंगला भी विकसित होगा। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऐलान किया था कि बिहार को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए जमीन चिन्हित किया जा रहा है और उसे अधिग्रहित किया जा रहा है। मोकामा में भी जमीन अधिग्रहित की गई है और मोकामा को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए उन्होंने वादा किया है, मोकामा के सर्वांगीण विकास के लिए हम सब समर्पित हैं। मोकामा में जलजमाव की समस्या थी जिसे बुडको के माध्यम से 48 करोड़ की योजना स्वीकृत की गई थी, अब जानकारी मिली है कि मारवाड़ी स्कूल और डाकबंगला के इलाके में जलजमाव की संभावना बढ़ेगी। जिसको दूर करने के लिए योजना को विस्तार करने का निर्णय लिया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें