वक़्फ़ क़ानून के विरुद्ध मुस्लिम संगठनों का आक्रोश मार्च व जनसभा!

SHARE:

रिपोर्टर :- विकास कुमार!

:- सहरसा में वक्फ कानून के खिलाफ गूंजा विरोध। हजारों लोगों ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन।

:- आज सहरसा जिले के पटेल मैदान में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है। यह प्रदर्शन ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और इमारत-ए-शरिया के संयुक्त आह्वान पर आयोजित किया गया था, जिसमें जिले के लगभग सभी प्रखंडों से हजारों की संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग शामिल हुए।
सहरसा के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों का जुटान शुरू हो गया था। देखते ही देखते यह जनसमूह एक विशाल जुलूस का रूप ले लिया। हाथों में तख्तियां, बैनर और झंडे लिए हुए प्रदर्शनकारी ‘वक्फ कानून वापस लो’, ‘अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बंद करो’ जैसे नारे लगाते हुए शहर की सड़कों पर उतरे। राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष तंजीम अहमद ने वक्फ बिल पर केन्द्र सरकार को घेरा।
शांतिपूर्ण मार्च शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरता हुआ पटेल मैदान पहुंचा, जहां यह आमसभा में तब्दील हो गया। सभा स्थल पर जनसैलाब देखने लायक था। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
सभा में महागठबंधन के जिला स्तरीय तमाम प्रमुख नेताओं ने भी हिस्सा लिया और मंच से केंद्र सरकार की तीखी आलोचना की। वक्ताओं ने वक्फ संशोधन विधेयक को संविधान विरोधी और अल्पसंख्यक विरोधी करार देते हुए कहा कि इससे वक्फ संपत्तियों पर सरकार का सीधा हस्तक्षेप होगा, जो न केवल धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ है, बल्कि अल्पसंख्यक समुदाय की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को भी नुकसान पहुंचाएगा।

BYTE :- राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सहरसा जिला अध्यक्ष तंजीम अहमद।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें