रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिला मुख्यालय स्थित भाजपा जिला कार्यालय में एनडीए का संयुक्त प्रेसवार्ता आयोजित किया गया। केन्द्र सरकार द्वारा जातिय जनगणना पुरे देश में कराए जाने के घोषणा के बाद एनडीए गठबंधन के द्वारा जिला स्तर पर केन्द्र सरकार के पक्ष में और जातिय जनगणना से फायदे को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित किया गया। आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा के अध्यक्षता में एवं जदयू जिला अध्यक्ष श्री नारायण भंडारी के उपस्थित में जदयू महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर भारती मेहता ने कहा आज के जिन विषय को लेकर हमलोग वार्ता कर रहे हैं, इस विषय को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब 1990 सांसद थे तो तत्कालीन केन्द्र सरकार से सम्पूर्ण देश भर में जातिय जनगणना कराने का आग्रह किया था। आज सम्पूर्ण प्रदेश एवं देश बस्तियों के लिए गौरव का छन है। बिहार ने जिसे अगुवाई किया आज देश ने उसे स्वीकारा है। देने के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी भारती मेहता ने इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया।




