रिपोर्ट- अमित कुमार
दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय ललन सिंह राजद तेजस्वी यादव पर तीखा हमला किया है। ललन सिंह ने कहा है कि राजद का जातीय जनगणना का एजेंडा कब से रहा है।2004 से 2009 तक केंद्र में कांग्रेस के साथ राजद सत्ता में मजबूती के साथ थी। उसे वक्त उन्होंने क्यों नहीं करवाया जब लालू प्रसाद यादव समर्थन ले लेते तो केंद्र की कांग्रेस की सरकार गिर जाती है। 2004 से 2009 तक लालू प्रसाद यादव और उनकी पार्टी के सभी नेता मुंह पर टेप साथ कर सत्ता में बने रहे। 2010 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने लोकसभा में जाति जनगणना करने का आश्वासन दिया था, की हम जातीय जनगणना पर विचार करेंगे। फिर कैबिनेट कमेटी बनी कमेटी ने इसकी अनुशंसा करवाई। फिर प्रधानमंत्री ने उसे वक्त सामाजिक आर्थिक सर्वे का काम करवाया था। उसे सर्वेक्षण की रिपोर्ट भी आज तक जारी नहीं की गई। राष्ट्रीय जनता दल को बताना चाहिए कि राष्ट्रीय जनता दल का यह मुद्दा कब का था उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब लोकसभा के सदस्य थे लोकसभा के अंदर जातीय जनगणना को लेकर अपना विचार लगातार देतेरहे। फिर जब से बिहार के मुख्यमंत्री बने तब से ही देश भर में जातीय जनगणना की मांग वह लगातार कर रहे थे। NDA के साथ थे तभी चर्चा करते थे।
ललन सिंह ने कहा कि इस बार केंद्र की NDA सरकार ने फैसला लिया प्रधानमंत्री जी के इस फैसले का सभी लोगों ने स्वागत किया है यह ऐतिहासिक फैसला है की जाती है जनगणना हो जाएगी के अनुसार सरकारी योजना बनाकर विकास का काम करेगी।
बाइट:-ललन सिंह,केंद्रीय मंत्री




