संवाददाता :- विकास कुमार!
सहरसा मधेपुरा मुख्य मार्ग पर सवेला चौक के पास एक दुर्घटना में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के सौर बाजार पंचायत के लक्ष्मीनिया वार्ड नंबर 2 निवासी नंदलाल पंडित के रूप में हुई है।
दोपहर चार बजे नंदलाल पंडित सब्जी खरीदने निकले थे। इसी दौरान एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में उन्हें पहले लॉर्ड बुद्ध मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें एक निजी क्लीनिक में ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके चार बेटियां और एक बेटा है।
BYTE :- मृतक का पुत्र संतोष कुमार पंडित।




