बेगूसराय- ट्रेन मे लगी आग, यात्रियों ने कूद कर बचाई जान!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!


बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां तिलरथ से जमालपुर जा रही डीएमयू चलती ट्रेन के इंजन में आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। हालांकि ट्रेन के इंजन में आग लगने के बाद रेल यात्री ट्रेन से कूद कर भागने लगे,मामला बेगूसराय के तिलरथ स्टेशन के पास की है। हालांकि ट्रेन की इंजन में आग लगने के बाद ट्रेन ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया, ट्रेन तिलरथ से जमालपुर के लिये जा रही थी तभी आग लग गई,आग लगते ही ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन को उसी जगह रोक दिया। आग लगते ही ट्रेन के ड्राइवर ने ट्रेन रोककर इंजन में लगी हुई आग को बुझाया। वहीं रेलवे के अधिकारी घटना की जाँच में जुटे हैँ!

Join us on:

Leave a Comment