रिपोर्ट- सुमित कुमार!
दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का शानदार समापन मुंगेर जिले के प्राथमिक विद्यालय अफजलनगर नगर राघोपुर खरवा मैदान पर हो गया । विजेताओं को लंगोट नगद राशि और चांदी का मेडल दिया गया। आयोजन समिति के प्रमुख शशि कुमार सुमन ने बताया कि यह परंपरा पिछले 70 वर्षों से चली आ रही है और आगे भी इसके बने रहने की पूरी संभावना है । ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का आयोजन लोगों के आकर्षण का केंद्र होता है।
मुंगेर बांका भागलपुर से आये पहलवानों ने कुश्ती का दाव पेंच दिखाया। पहलवानों का उत्साहवर्धन करने राजद नेता मंटू यादव सहित कई राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता भी पहुँचे ।
शनिवार को दंगल का शुभारंभ करते हुए अखाड़ा समिति के संरक्षक शशि कुमार सुमन ने बताया कि तारापुर क्षेत्र में इस तरह के आयोजन से क्षेत्र के पहलवानों को प्रेरणा मिलती है। इससे युवा पहलवानी की ओर स्वत: आकर्षित हो जाते हैं।उन्होंने कहा कि कुश्ती से लोग स्वस्थ भी रहते हैं।लगातार कुश्ती के आयोजन से युवाओं को प्रेरणा मिलती है।सरहा के सौरव पहलवान, दरियापुर के गुड्डू,
चौरगांव लक्ष्मण पहलवान, खुदिया के बॉबी, शाहकुंड के राजू ने जीत हासिल किया ।मिरहट्टी के मनीष और श्रीरामपुर के टीपू के बीच का मुकाबला बराबरी का रहा ।
सभी जीते हुए पहलवानों का अखाड़ा समिति के द्वारा चांदी का मेडल लंगोट एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया।
कमेटी के लोगों के द्वारा पहलवानों को प्रोत्साहित करते हुए हार-जीत को दरकिनार कर सफलता के लिए प्रयासरत रहने की सलाह दी गई। आयोजित कुश्ती का दांव-पेंच देखकर लोगों ने खूब आनंद उठाया। श्रेष्ट कृषि केन्द्र के द्वारा पहलवानो को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया ।इस दंगल प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका में सिकंदर यादव और अरविंद यादव थे, तो आखों देखा हाल लालमणि बता रहे थे।मौके पर पैक्स अध्यक्ष रवि रंजन कुमार ,सरपंच लक्ष्मण यादव, आयोजन समिति के सखिचन यादव,देवकी यादव,बटोरन यादव,सत्येंद्र पहलवान,प्रवीण कुमार विजय कुमार सहित हजारों ग्रामीण मौजूद थे।
बाइट-शशि कुमार सुमन संरक्षक
बाइट- लक्ष्मण पहलवान (स्टेट खेल चुका है )
बाइट- मनीष पहलवान मरहट्टी
बाइट-टीपू पहलवान श्रीरामपुर




