सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के प्रांगण मे भारत नेपाल समन्वय समिति की बैठक!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के जयनगर 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के प्रांगण में एक उच्च स्तरीय जिला समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता अरविंद कुमार वर्मा भारतीय प्रशासनिक सेवा जिला अधिकारी, मधुबनी (भारत) एवं बिश्व प्रकाश अर्याल, मुख्य जिला अधिकारी, जिला सिराहा (नेपाल) द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

बैठक में भारत की ओर से योगेंद्र कुमार, भारतीय प्रशासनिक सेवा पुलिस अधीक्षक, मधुबनी; गोविंद सिंह भंडारी, कमांडेंट, 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल उपस्थित रहे। वहीं नेपाल की ओर से रामु राज कड़रिया, मुख्य जिला अधिकारी, जिला धनुषा; लाल बाबू कंवारी, मुख्य जिला अधिकारी, जिला महोत्तरी; भोला दहल, मुख्य जिला अधिकारी, जिला सप्तरी; एवं भारत-नेपाल की अन्य सुरक्षा एवं प्रशासनिक एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य सीमा सुरक्षा व्यवस्थाओं की समुचित समीक्षा एवं समन्वय स्थापित करना था। साथ ही, भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हो रही अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु द्विपक्षीय सहयोग, सूचनाओं के आदान -प्रदान तथा संयुक्त प्रयासों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई एवं दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र की सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने हेतु मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें