रिपोर्ट- सुमित कुमार
मुंगेर के हवेली खड़गपुर मध्य विद्यालय ग्वालटोली विद्यालय शिफ्ट किये जाने के विरोध में स्कूल के छात्राओं ने किया सड़क जाम ।NH 333 खड़गपुर जमुई मुख्य मार्ग जाम
-मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर नगर परिषद क्षेत्र में ग्वालटोली स्कूल की कक्षा 6 से 8 तक की पढ़ाई हटाकर राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय में शिफ्ट करने के फैसले के खिलाफ शुक्रवार को छात्रों ने विरोध किया। ग्वालटोली स्कूल के सामने एनएच 333 पर बैठकर छात्रों ने जाम लगा दिया। छात्र-छात्राएं स्कूल को यथावत रखने की मांग कर रहे थे। इस दौरान बच्चों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई बसें भी फंसी रहीं। राहगीरों और दोपहिया चालकों को परेशानी हुई।
जाम की सूचना पर डायल 112 की टीम, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, प्रभारी अंचल अधिकारी उमेश शर्मा और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ब्रज किशोर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बच्चों और अभिभावकों से बात की। उनकी मांगें सुनीं। सकारात्मक आश्वासन के बाद एक घंटे बाद जाम हटा। खड़गपुर-जमुई मुख्य मार्ग पर आवागमन फिर शुरू हुआ।