पार्टी स्थापना दिवस पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने फहराया पार्टी का झंडा!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के प्रांगण मे भारतीय जनता पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा के द्वारा झंडोतोलन किया गया। इस अवसर पर जिला के सभी शक्ति केंद्रों के अंतर्गत सभी बूथ मतदान केन्द्रों पर एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के आवास पर झंडोतोलन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है कि मधुबनी जिले के सभी 10 विधानसभा सीटों पर सत प्रतिशत एनडीए की जीत सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक जिला अध्यक्ष प्रोफेसर गंगाराम झा को पाग डोपटा से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं में आपस में मिठाई बांट कर खुशियों का इजहार किया। पार्टी के 46 वें स्थापना दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय स्थित दोनों कार्यालय को फूलो और लारियों से सजाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थापक जिला अध्यक्ष प्रोफेसर गंगाराम झा ने भारतीय जनता पार्टी और जनसंघ के संबंध में विस्तार से बताने का काम किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा बिहार प्रदेश परिषद के सदस्य देवेंद्र कुमार यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नित्य नूतन और चिर पुरातन के आधार पर चलती है भारतीय जनता पार्टी जहां नए कार्यकर्ताओं को सम्मान में हमेशा खड़ा रहता है, वही अपने पुराने कार्यकर्ताओं के सम्मान में कभी कोई कमी नहीं छोड़ना हमारा संस्कार है। आज इसी के आधार पर भारतीय जनता पार्टी इतनी ऊंचाई पर आई है। हम सभी युवा वर्ग को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर दिन रात काम करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में जिला महामंत्री रंजीत यादव, सुबोध चौधरी, सरोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष सतीश ठाकुर, प्रमोद सिंह, राधा देवी, जिला मंत्री दीप्ति राउत, मृत्युंजय कुमार, कुंदन, जिला कोषाध्यक्ष श्रवण पूर्वे, जिला परिषद सदस्य पिंटू मिश्रा, विनोद प्रसाद, संजय पांडे, अमरनाथ प्रसाद, कुंदन प्रताप सिंह, पिंटू रौनियार, प्रतिमा रंजन, आदित्य झा, नागेंद्र भारद्वाज, अशोक राम, सिवनाथ दास, रामपुकार ठाकुर, सीता देवी, सचिन झा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें