रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
आज दिनांक 6 अप्रैल 2025 को ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन जिला कमेटी मधुबनी के द्वारा केन्द्र के एन डी ए सरकार द्वारा लाए गए
वक्फ संशोधन बिल के विरोध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया। वही आंदोलन कर्ता युवा नेताओं ने वक्फ संसोधन बिल के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त किया। पुतला दहन कार्यक्रम मे पूर्व जिला मंत्री अनिल कुमार सिंह, वर्तमान जिला मंत्री संतोष कुमार झा, मोहम्मद गुफरान, राहुल मिश्रा, मुकेश मंडल, विजय कुमार झा, राजा मंडल, मोहम्मद मुस्तकीम, मोहम्मद मुकीम मंसूर ,संजय यादव, सुरेश कामत सहित दर्जनों लोगों ने भाग लिया।




