रिपोर्ट- अमित कुमार!
पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। राहुल गांधी के बिहार दौरे से ठीक पहले कांग्रेस और राजद नेताओं की अहम बैठक हुई है।
राहुल गांधी के पटना आगमन से पहले कांग्रेस ने सियासी चहल-पहल तेज कर दी है। रविवार को बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार और विधायक दल के नेता शकील अहमद ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से राबड़ी आवास पर मुलाकात की।
सूत्रों की मानें तो इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति, सीट शेयरिंग और वक्फ बोर्ड से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
उधर, राहुल गांधी कल 7 अप्रैल को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होंगे और इसके बाद तेजस्वी यादव से भी मुलाकात कर सकते हैं।
राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को कांग्रेस-राजद के बीच तालमेल और साझा रणनीति की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।




