बिहार प्रदेश कार्यालय में भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने किया झंडोत्तोलन!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

:- रवि शंकर अमित!

स्थापना दिवस संगठन की निष्ठा, सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्पों को और दृढ़ करता है: डॉ. दिलीप जायसवाल

भाजपा के कार्यकर्ता देश की संस्कृति, विचारधारा एवं विरासत के लिए प्रतिबद्ध – डॉ. दिलीप जायसवाल

भाजपा बन चुकी है सशक्त भारत का आधार: डॉ. दिलीप जायसवाल

‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ बनाने को लेकर हम अपने पूर्वजों के बताए रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं: डॉ. दिलीप जायसवाल

पटना, 6 अप्रैल। विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा आज देश, दुनिया में अपना स्थापना दिवस मना रही है। इसी के तहत बिहार भाजपा कार्यालय में भी धूमधाम से पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस को लेकर पार्टी कार्यालय भवन को फूलों और रंगीन बल्बों से सजाया गया है। इस मौके पर पार्टी कार्यालय में झंडोत्तोलन किया गया तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को स्मरण करते हुए उनके संस्मरणों को याद किया गया।

पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने पार्टी का झंडा फहराया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा की भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनितिक दल जनसंघ काल से भारतीय जनता पार्टी तक की यात्रा के मार्गदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
डॉ. जायसवाल ने कहा कि श्रध्येय अटल बिहारी वाजपेयी, श्री लाल कृष्ण आडवाणी, श्री मुरली मनोहर जोशी एवं श्रद्धेय कैलाश पति मिश्र ऐसे नेतृत्वकर्ता के मार्गदर्शन में पार्टी एक मजबूत संगठन के साथ भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के परिकल्पना के साथ पूरे विश्व में भारतीय विचारधारा को मजबूत करने का काम किया एवं भारत के विश्व गुरु बनने के सपने को साकार करने के संकल्प से सिद्धि की ओर ले जाने को निरंतर प्रयासरत है।
स्थापना दिवस के मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंत्री मंगल पांडेय, राज्यसभा सांसद मनन मिश्रा, सांसद रविशंकर प्रसाद, शाहनवाज हुसैन ने दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर स्थापना दिवस कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के मृत्युंजय झा, रत्नेश कुशवाहा, संजय गुप्ता और पूनम झा भी उपस्थित रहे। इस उपलक्ष्य पर मिठाइयां भी बांटी गईं।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामना और बधाई देते हुए कहा कि हमारे श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी जैसे दिग्गज नेताओं ने जनसंघ काल से लेकर भाजपा को देश और दुनिया में सबसे बड़ी पार्टी बनाने का काम किया है। ऐसे सभी नेताओं को श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं।

उन्होंने कहा कि ये हमारे पूर्वजों ने भारत को आगे बढ़ाने और बिहार को आगे बढ़ाने के लिए किया। राष्ट्रीय विरासत को दुनिया के पटल पर लाने का काम किया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। विकसित भारत हमारा सपना है। आने वाले दिनों में दुनिया को रास्ता दिखाने वाले भारत को विकसित बनाने के लिए भाजपा अग्रसर रहेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज भाजपा सशक्त भारत का आधार बन चुकी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की चिंता शुरू से समाज के हाशिये पर रहे लोगों की रही। आज हम उन्हीं के सपने को पूरा करने में लगे हैं।

भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि आज हम एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने को लेकर अपने पूर्वजों के सपने को साकार करने के रास्ते पर चल पड़े हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थापना दिवस हमें संगठन की निष्ठा, सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्पों को और दृढ़ करता है और आज के दिन हम अपने इन्हीं कर्तव्यों के लिए फिर से संकल्पित होते हैं। भाजपा कार्यकर्ता एक मिशन और एक ध्येय लेकर आगे बढ़ता है। आज हमें संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का दिन है।

इन सभी कार्यक्रमों में प्रदेश के पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें