रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!
आरा / आरा शहर के चर्चित जे पी सेनानी, कवि, संस्कृतिककर्मी स्व•पवन श्रीवास्तव की 71वीं जयंती मनाई गई• इस आयोजन को शहर के रंगकर्मी, साहित्यकार, जे पी सेनानी, खिलाड़ियों के तरफ से सुबह 9 बजे, जयप्रकाश स्मारक,मुक्त-कला मंच,
कलक्ट्री तालाब पर मनाई गई•
सबसे पहले उनकी तश्वीर पर जे पी स्मारक के उपाध्यक्ष रविन्द्र त्रिपाठी और महासचिव सुशील कुमार ने माला चढ़ाकर नमन किया• उसके बाद उपस्थित लोगों ने बारी-बारी से माल्यार्पण किया•
उसके उपरांत शहर के सामाजिक कार्यकर्ता व वरिष्ठ रंगकर्मी अशोक मानव ने इस कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया कि 16 को पवन जी की मृत्यु के बाद आरा में अस्थि कलश सम्मान व श्राद्धाजंलि सभा मे प्रस्ताव पास हुआ था की पवन जी की याद में पूरे साल विभिन्न तरह के कार्यक्रम कर याद किया जायेगा।
उसी निर्णय के तहत पहला कार्यक्रम आरा रंगमंच, फ्टबॉल संघ के तरफ से जमीरा कोठी पुष्पेंद्र सिंह के आवास पर होली मिलन, फगुआ समूह गायन और रंग अबीर पवन जी को सपर्पित किया गया, यह दूसरा कार्यक्रम आज 71वीं जनती मनाई जा रही है।
जे पी सेनानी रविन्द्र त्रिपाठी ने पवन जी के जीवन पर विस्तार रूप से बताने का काम किया उन्होंने उनकी जेल यात्रा से लेकर अध्यात्म, साहित्य, सांस्कृतिक क्षेत्र में पूरे देशभर घूम-घूम कर सारे कठिनाइयों को सहते हुए जो काम किया व अद्वितिय है। इस तरह के दूसरे व्यक्ति मिलना बहुत मुश्किल है।
ये बातें कहते-कहते भाउक हो गये।
गोष्ठी के अंत मे दो मिनट का मौन रखा गया।
मौन समाप्ति के बाद पवन श्रीवास्तव अमर रहे के नारों के साथ माल्यार्पण और गोष्ठी का कार्यक्रम समाप्त हुई।
उस्थित प्रमुख लोगों में राजेंद्र मनियारा, फ्रलाद सिंह, जनसुरजी अनिल सिंह, बिजय कुमार, आलोक दीपक, सचिन सिन्हा, अमरेंदर राय,
अजय सिंह, बाशु कुमार, रंगकर्मी डॉ अनिल सिंह, अम्बुज सिंह, संजय पाल, अनिल तिवारी(दीपू) राजू रंजन, लडू भोपाली, साहेब यादव,करण कुमार, अर्थ दिप(चुटुर) खिलाड़ी लाल बहादुर लाल, चैतन्य निर्भय, मिथलेश पांडे।
अशोक मानव।




