पेट्रोल उधार नहीं देने पर दुकानदार के साथ मारपीट, कई राउंड फायरिंग करते बदमाश फरार!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

खबर सहरसा से है जहाँ डरहार थाना क्षेत्र के सत्तौर चौक के समीप उधार का पेट्रोल नही देने पर दुकानदार और एक युवक के बीच विवाद उतपन्न हो गया. विवाद बढ़ने के बाद बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी. इस दौरान दुकानदार बाल बाल बच गया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तबतक फायरिंग करने वाले बदमाश मौके से फरार हो गए. घटना के सम्बंध में पीड़ित दुकानदार बादल कुमार और स्थानीय लोगों ने बताया कि मौसम यादव नाम का व्यक्ति उसके दुकान से उधार पेट्रोल लेने आया था जिसपर दुकानदार बादल कुमार ने पहले से बकाया रुपये की मांग की उसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और फिर मौसम यादव चला गया और फिर कुछ देर वाद कुछ लोगों के साथ वापस लौट कर फायरिंग करने लगा जिसमें एक गोली दुकान में भी लगी हालांकि दुकानदार बाल बाल बच गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब पांच राउंड फायरिंग की गई. वहीं मौके पर पहुंची डरहार थाना पुलिस का कहना है उधार में पेट्रोल नही देने पर दुकानदार और दूसरे पक्ष में मारपीट हुई है मौके से एक भी खोखा बरामद नही हुआ है, फायरिंग की पुष्टि नही हुई है.

Join us on:

Leave a Comment