वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के  कर्मचारियों ने शुरू किया घेरा डालो- डेरा डालो का अभियान!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!

आरा/वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय मुख्यालय एवं 17 अंगीभूत महाविद्यालय के कार्यरत शिक्षकेतर कर्मचारियों विश्वविद्यालय मुख्यालय में घेरा डालो- डेरा डालो का अभियान शुरु किया। इसकी जानकारी शशिरंजन ने दिया। ज्ञात हो कि गत 24 मार्च से ही 17 अंगीभूत महाविद्यालय के कार्यरत शिक्षकेतर कर्मचारी अपने-अपने महाविद्यालय में उपस्थित दर्ज करते हुए कार्य का बहिष्कार कर रहे हैं। कर्मचारियों का एक मात्र माँग पद-प्रोन्नत है। जब तक पद-प्रोन्नत का अध्यादेश विश्वविद्यालय पदाधिकारियों द्वारा निर्गत नही होता है आन्दोलन चलता रहेगा। धरना में अभिजीत,पवन ओझा,अखिलेश कुमार, शेखर,सतेन्द्र कुमार, धन्नजय कुमार सिंह, राजकमल, अभिषेक पंकज,विरेंद्र, सतेन्द्र, संतोष चौबे,राजेश पाण्डेय, सहेंन्द्र,संतोष, शेखर, रामानुज तिवारी, राकेश, शत्रुध्न, अनिल, रमेश राय,आशुतोष, विकास, जयवीर, कौशल,कमलेश्वर,धर्म वीर,राजीव,ब्रजेश, अजीत,राजेश ठाकुर,चिन्मय झा,समीर, राजु,प्रेम कुमार, वेंकटेश,अर्जुन, प्रदीप, अन्य सभी शिक्षकेतर कर्मचारी।

Join us on:

Leave a Comment