राशन की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामना जल कर हुआ राख!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी शहर मुख्यालय वार्ड नंबर 5 राम जानकी कॉलोनी चौक पर एक राशन की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगजाने से लाखों की समान जल कर राख हो गई। सुबह के करीब 8:00 बजे इंडियन स्वान फनीष झा के बन्द दुकान में बिजली की शार्ट सर्किट से आग लगने की बात बताई जा रही है। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गई की चंद मिनटों में पूरे दुकान को आग अपने आगोश में ले लिया। स्थानीय दुकानदारों ने उक्त दुकान के अंदर से धुआं निकलते देख कर चौक पर स्थित सभी दुकानदारों ने आग को काबू करने के लिए हर संभव कोशिश किया। परंतु आग दुकान के अंदर फैलकर विकराल रूप ले लिया था। वही इस बात की सूचना स्थानीय दुकानदारों ने अग्नि सामान विभाग को दिया मौके पर अग्निशमन की गाड़ी पहुंचकर आग पर जब तक काबू पाते तब तक दुकान में रखे सभी सामान जल कर राख हो गया। दुकान के संचालक फनिश झा ने बताया है कि सुबह दुकान बंद कर अपनी पत्नी को विद्यालय छोड़ने के लिए गए , इसी बीच स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना मिली कि आपके दुकान में आग लग गई है। जैसे तैसे अपने दुकान पर पहुंचा तो अग्निशमन की गाड़ी एवं स्थानीय लोगों के द्वारा आग को काबू तो कर लिया परन्तु दुकान में रखें लगभग 10 लाख मूल्य के बराबर की समान जलकर नष्ट हो गया था।

Join us on:

Leave a Comment