बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन का विपक्षी नेताओं पर जोरदार हमला!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!


आज एक अहम चर्चा के दौरान बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने वफक्त संशोधन विधेयक पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विपक्षी नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा कि कुछ लोग विरोध केवल इस कारण कर रहे हैं ताकि वे समाज में अपने आपको बड़ा और प्रभावशाली दिखा सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष को इस विधेयक के बारे में सही जानकारी नहीं है, और यह सरकार का प्रयास समाज के भले के लिए है।

मंत्री सुमन ने कहा कि इस विधेयक को पूरी तरह से अध्ययन कर, हर चरण से गुजारकर लाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस विधेयक का उद्देश्य प्रॉपर्टी के सही उपयोग को सुनिश्चित करना है, ताकि निचले समाज के लोगों को इसका लाभ मिल सके।

वहीं, जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर दिए गए बयान के बारे में पूछा गया, तो मंत्री सुमन ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि उनकी पार्टी के शासन में ‘जंगल राज’ था और उस समय हत्याएं होती थीं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की राजनीति अभी भी उसी पुराने ‘जंगल राज’ वाली भाषा का अनुसरण कर रही है।

सुमन ने आगे कहा कि वे विपक्षी नेताओं से स्वस्थ और राजनीतिक विरोध की उम्मीद रखते हैं, लेकिन बगैर सही जानकारी के विरोध करना केवल राजनीति का हिस्सा बनकर रह जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता समझदार है और उन्हें यह फैसला खुद करना है।

सुमन ने यह भी दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नेतृत्व बिहार में मजबूत है, और विपक्षी नेताओं को यह समझना चाहिए कि बिहार में एक क्षेत्रीय पार्टी की मजबूती ने राष्ट्रीय दलों को चुनौती दी है।

इस बयान के बाद, विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच एक नया विवाद छिड़ सकता है। हम आपको इस मामले में और अपडेट देंगे।

Join us on:

Leave a Comment