बक्सर से धीरज कुमार की रिपोर्ट!
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाबा नगर में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे से बरामद किया गया। युवक के गले पर बिजली के तार से कसने के निशान पाए गए हैं, वही, उसके अगले बगल चारो तरफ खून के धब्बे फैले थे। मृतक के परिजन हत्या की आशंका जाता रहे हैं
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र के मैनपुरी निवासी गुरुचरण वर्मा के 22 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार वर्मा के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, आदित्य पिछले दो-तीन महीने से बक्सर में रहकर सुनारी का कार्य सीख रहा था और बाबा नगर में किराए के मकान में रहता था। बीते दो-तीन दिनों से उसके स्वजन उससे संपर्क नहीं कर पा रहे थे, जिससे चिंतित होकर वे शनिवार को उसके किराए के मकान पर पहुंचे।
स्वजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। काफी प्रयास के बावजूद दरवाजा नहीं खुला, तो उन्होंने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का दृश्य देख दंग रह गई। युवक का शव कमरे में पड़ा हुआ था।
घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) धीरज कुमार मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच के बाद एफएसएल टीम को बुलाया गया। जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
बाईट-शुभम आर्य एसपी बक्सर
बाईट- मृतक के परिजन




