फुलहर में नग्नावस्था में मिला शव, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, चार गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र स्थित फुलहर गांव में बीते 25 मार्च की सुबह नग्नावस्था में मिले शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने चार संलिप्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए महेंद्र सदा, देवेंद्र यादव, राजेश उर्फ लक्ष्मी यादव और शत्रुघ्न कुमार यादव शामिल हैं। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान फुलहर गांव का रामहित यादव का पुत्र राजेश उर्फ लक्षमी यादव, रामबहादुर यादव का पुत्र शत्रुघ्न कुमार यादव के रूप में किया गया है। जिसमे दो संलिप्त महेंद्र सदा एवं देवेन्द्र यादव को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बिताते चलें कि 25 मार्च को सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एसएसबी कैंप फुलहर के सामने मुख्य पक्की सड़क से करीब 300 मीटर की दूरी पर खेत में एक शव पड़ा हुआ है। शव की पहचान स्वर्गीय शनिचर मुखिया के पुत्र घनवीर मुखिया, गांव फुलहर, थाना हरलाखी के रूप में की गई। मृतक के भाई निरजन मुखिया के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर हरलाखी थाना कांड संख्या 74/25 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी, साहरघाट थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार, मोहम्मद शमी हरलाखी थाना अपर थानाध्यक्ष, आदित्य कुमार एस आई, अरुण कुमार सिंह,सीमा कुमारी, रंजन कुमार, अनिल कुमार, विक्रांत कुमार, संजीत पासवान सामिल किए गए।
तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने राजेश उर्फ लक्ष्मी यादव को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। वही पुछताछ के दौरान उसने बताया कि मृतक का महेंद्र सदा और देवेंद्र यादव के साथ पुराना विवाद था। इसी के चलते दोनों ने षड्यंत्र रचकर घनवीर मुखिया की हत्या की योजना बनाई।
24 मार्च की शाम, राजेश सहित अन्य अभियुक्तों ने घनवीर मुखिया को नशा कराया और बहला-फुसलाकर खेत में ले गए। वहां लोहे के फाइटर से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी और शव को नग्नावस्था में छोड़कर फरार हो गए। अभियुक्त राजेश उर्फ लक्ष्मी यादव के पास से मृतक का मोबाइल बरामद किया गया। अभियुक्त शत्रुघ्न कुमार यादव के पास से मृतक का सिम कार्ड बरामद हुआ। घटनास्थल से अभियुक्त का चप्पल भी बरामद हुआ, जिसकी पहचान की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस घटना से जुड़े अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी जल्द कर लिया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment