रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के जिला मुख्यालय सहित मधेपुर, बासोपट्टी, रहिका, कलुआही , बेनीपट्टी, बिस्फी, मधवापुर, जयनगर, साहरघाट, पंडौल, हरलाखी, झंझारपुर, फुलपरास, लखनौर, लदनीयां, लौकही, लौकहा, खुटौना सहित सभी प्रखंड क्षेत्रो में चैती दुर्गा पूजा को माहौल भक्तिमय बना हुआ है। वही बासोपट्टी मे 501 कुमारी कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। तो मधेपुर में सहित अन्य जगहों पर भी भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गया। धार्मिक आस्था और परंपरा का प्रतीक ये आयोजन पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित किया जा रहा है।
रविवार की सुबह मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। पूजा-अर्चना के बाद पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ कलशों में पवित्र जल भरा। इसके बाद कुमारी कन्याएं सजी-धजी परिधानों में कतारबद्ध होकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए कलश यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर परिशर पहुंची। इस दौरान भक्तों ने जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर अपनी आस्था प्रकट की। यात्रा के दौरान भक्तिमय गीतों की गूंज और जयकारों से वातावरण भक्तिमय होता रहा।
स्थानीय प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि यह कलश यात्रा चैती दुर्गा पूजा महोत्सव की शुरुआत है और आने वाले दिनों में भव्य पूजा अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
कलश यात्रा में शामिल कन्याओं और श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस धार्मिक भावनाओं आयोजन में स्थानीय लोगो ने भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। लोगों ने चैत्र नवरात्र के प्रति अपना श्रध्दा व्यक्त किया और आयोजन को सफल बनाने में अपने सक्रिय योगदान देते दिखाई दिए।




