बेतिया से बड़ी खबर, मैट्रिक में फेल होने पर छात्रा फाँसी लगाकर दी जान!

SHARE:

रिपोर्टर -मनोज कुमार

बेतिया से खबर है जहां बिहार में जहां एक छात्रा ने चंपारण का नाम रोशन किया है तो वही चंपारण से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है बिहार मैट्रिक परीक्षा में फेल आने पर छात्रा ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या की है जिसका जीएमसीएच में कराया गया पोस्टमार्टम
मामला इनरवा थाना क्षेत्र के पीड़ाडी गांव की है जहां मैट्रिक के परीक्षा में फेल आने पर छात्रा मुस्कान ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है, मृत छात्रा की मां प्रजावति देवी ने बताया कि कल मैट्रिक का रिजल्ट आया था, इसके बाद मेरी बेटी अपना रिजल्ट चेक कराई, तो उसमें वह फेल हो गई थी, इसके बाद छात्रा ने घर में पंखे से ही दुपट्टा से फंदा बनाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, इसके बाद छात्रा की छोटी बहन देखकर चिल्लाने लगी, इसी बीच परिजनों के द्वारा फंदे से निकालकर छात्रा को उतारा और उसे इलाज हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज हेतु बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया, परिजनों के द्वारा छात्रा को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान शनिवार शाम उसकी मौत हो गई, घटना की सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर बेतिया जीएमसीएच में आज पोस्टमार्टम कराया और शव उसके परिजन को सौंप दिया है, मृत छात्रा की पहचान इनरवा थाना क्षेत्र के पीड़ाडी वार्ड नंबर 5 निवासी स्वर्गीय कन्हैया प्रसाद के पुत्री मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है।

Byte _मृतिका के परिजन

Join us on:

Leave a Comment