पंकज कुमार जहानाबाद ।
बिहार बोर्ड के द्वारा जैसे ही मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया और जहानाबाद के रहने वाले उत्कर्ष राज को पांचवी स्थान बिहार में मिला वैसे ही उसके परिवार के लोग झूम उठे उत्कर्ष राज को बधाई देने वाले लोग उसके घर पहुंचने लगे लोगों ने कहा कि उत्कर्ष अपने परिवार के साथ-साथ जिले का नाम रोशन किया है इसकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है जहानाबाद जिला के हुलासगंज का रहने वाला उत्कर्ष राज ने मैट्रिक परीक्षा में पांचवां स्थान लाकर अपने स्कूल और जिला का नाम रौशन किया है। बिहार बोर्ड ने दसवीं की वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट की घोषणा होते ही परिजनों में खुशी का माहौल कायम हो गया। गांव सहित अन्य लोगों द्वारा बधाइयों का सिलसिला जारी है। वहीं परिजन भी अपने बेटे की इस सफलता पर गदगद है। मैट्रिक की परीक्षा में 485 अंक ला कर बिहार में पांचवां स्थान प्राप्त करने वाले उत्कर्ष राज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता के इलावा अपनी बहनों को देते हुए बताया की उनसे दो बड़ी बहन भी मैट्रिक की परीक्षा में स्कूल और प्रखंड में टॉप कर चुकी है। उसने कहा की उसने कभी भी ऑफलाइन कोचिंग नहीं की है जबकि उसके पिता अपने स्कूल से आने के बाद उसका मार्गदर्शन करते थे। उत्कर्ष राज के पिता भी सरकारी स्कूल में शिक्षक है जबकि मां गृहणी है।




