रिपोर्ट- सुमित कुमार!
मुंगेर के प्रियांशु ने मैट्रिक परीक्षा में लहराया परचम , बिहार में लाया दूसरा स्थान।शिक्षक मां – पिता के बेटे को आईएएस बनने का है सपना।
बिहार विद्यालय परीक्षा ने आज मैट्रिक का परिणाम जारी कर दिया है।इसमें मुंगेर के असरगंज प्रखंड के मकवा गांव के शिक्षक राजीव कुमार और शिक्षिका रीता कुमारी के बड़े बेटे प्रियांशु ने 97.60 प्रतिशत कुल 488 अंक लाकर टॉप टू में अपनी जगह बनाई।वहीं प्रियांशु के इस सफलता से परिवार और गांव के लोग काफी उत्साहित हैं।प्रियांशु ने बताया कि हम सेल्फ स्टडी और ऑनलाइन क्लास किया करता था और मेरा फोकस आईएएस बनना है।
वहीं प्रियांशु के घर में लोग बधाई देने पहुंच रहे हैं।वहीं परिवार के लोगों ने प्रियांशु की सफलता पर फूले नहीं समा रहे हैं। प्रियांशु के माता पिता दोनो शिक्षक हैं।पिता राजीव कुमार मध्य विद्यालय धानगोला और मां रीता देवी कन्या मध्य विद्यालय हाथी नाथ में शिक्षिका हैं।उन्होंने रामानंद एवं परसीराम उच्च विद्यालय जलालाबाद से दसवीं की परीक्षा दी और दूसरा स्थान प्राप्त किया।वहीं पिता मां और अन्य सदस्यों ने बताया कि प्रियांशु बचपन से ही पढ़ने में अव्वल रहा है और ये हर क्लास में टॉप किया है।आज मैट्रिक में दूसरा स्थान प्राप्त किया है लेकिन हमलोगों को असली खुशी तब मिलेगी जब प्रियांशु एक सिविल अधिकारी बन जाएगा।




