बदमाश ने नाबालिग क़ो चाकू से गोदा, ईलाज के दौरान मौत, बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

नाबालिग को चाकू मार कर गंभीर रूप से किया घायल, आरोपी गिरफ्तार

मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र अंतर्गत कानहर पट्टी गांव मे एक युवक को गांव के ही एक बदमाश ने चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया और जेब में रखे पैसा निकाल कर वहां से भाग निकला। इस संबंध में गंभीर रूप से जख्मी नाबालिग सुमित कुमार ठाकुर ने आरोपी मोहम्मद मुख्तार अंसारी के विरुद्ध पुलिस के समक्ष प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी के अनुसार बीते शुक्रवार की देर शाम युवक अपने दुकान से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव आनेवाली रास्ते मे सूनसान जगह पर मुख्तार अंसारी ने उसे घेरकर चाकू से हमला कर दिया और जेब में रखे 11 हजार रुपया छीन लाया। वही इस दौरान युवक को मारपीट कर बेहोश कर दिया। कुछ देर बाद लोगों ने युवक को लहुलुहान हालत में व बेहोशी के स्थित में देखा और इस बात की जानकारी स्थानीय गांव के लोगों को दिया। सूचना मिलते ही लोग वहां पहुंचे तो देखा कि युवक घायल स्थित में बेहोश था सरक किनारे जमीन पर गिरा पारा है। लोगों ने आनन फानन में नाबालिग युवक को उठा कर नजदीक के सीएचसी उमगांव में भर्ती कराया। जहां होश में आने पर घायल ने घटना को लेकर बताया। तो पीड़ित परिनज ने घटना की जानकारी आरोपी युवक के पिता सफीक अंसारी को देने गया तो आरोपी के पिता और माता दोनों ने मिलकर गाली गलौज व धमकी देकर उन्हें वहां से भगा दिया। अगले सुबह आरोपी युवक पीड़ित के घर आकर धमकी देने लगा। तो इस बात की शिकायत स्थानीय थाना पुलिस को किया गया। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल सुरु कर दिया। मामले को लेकर हरलाखी थानाध्यक्ष जीतेन्द्र सहनी ने बताया है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आबस्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment