अरविंद कुमार

मोतिहारी। आजादी के 75 वे वर्षगांठ के मौके पर गांधी के कर्मभूमि पूर्वी चम्पारण में विभिन्न तरीके से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है । आज इसी अवसर पर सशस्त्र सीमा बल ( गृह मंत्रालय ) के द्वारा मोतिहारी के पिपरा कोठी में साईकिल रैली का आयोजन किया गया है।
इस कार्यक्रम में साईकिल रैली के लिये एक दल असम के तेजपुर सीमान्त , दूसरा दल गुवाहाटी सीमान्त , तीसरा दल सिलीगुड़ी सीमान्त और चौथा दल पटना सीमान्त से मोतिहारी पंहुचा और ये दल साईकिल यात्रा कर के राजघाट ( नई दिल्ली ) तक जाएगी । रैली , बिहार के सीमावर्ती जिलों किशनगंज , अररिया , सुपौल , दरभंगा , मुजफ्फरपुर ,होते हुए पूर्वी चंपारण पश्चिमी चम्पारण के रास्ते उत्तर प्रदेश होते हुये नई दिल्ली के लिए आज मोतिहारी के पिपरा कोठी से प्रस्थान कि । इस रैली को आज सुबह में ससस्त्र सीमा बल 71 वी बटालियन के डिप्युटी कमाण्डेन्ट सुनील कुमार ध्यानी , जिलाधिकरीं शीर्षत कपिल अशोक व् बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद कुमार के द्वारा हरी झंडी दिखा कर साईकिल दल को आगे के लिये रवाना किया गया । इस मौके पर साईकिल चालको के हौसले को मजबूती देने के लिये मंत्री जिलाधिकरीं सहित सैकड़ों ssb जवानों ने साईकिल चलाया ।




