3 करोड़ रुपये के ब्राउन शुगर के साथ तीन ड्रग्स तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे!

SHARE:

अभिषेक कुमार

दो बाइक और तीन मोबाइल जप्त!

गिरफ्तार ड्रग पेडलर की निशानदेही पर मौके पर से फरार अन्य ड्रग पेडलर की गिरफ्तारी के लिए की जा रही है छापेमारी!

गया से करीब 3 करोड़ रूपए मूल्य का ब्राउन शुगर पुलिस ने बरामद किया है। ब्राउन शुगर की खेप के साथ 3 ड्रग्स पेडलर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो मोटरसाइकिल और 3 मोबाइल भी जप्त किए गए हैं। गया के एसएसपी आदित्य कुमार के निर्देश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने गया के सिटी एसपी के द्वारा गठित विशेष टीम ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गया के एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि मुफस्सिल थाना मोड़ पर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ब्राउन शुगर की खेप को तीन ड्रग्स पेडलर डिलीवरी करने वाले हैं। इस सूचना के बाद विशेष पुलिस की टीम ने सभी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार ड्रग पेडलर में शामिल गया जिला के टनकुप्पा थाना अंतर्गत बरसाता गांव के सूरज कुमार , सुमन कुमार और आलोक कुमार शामिल हैं। एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के वक्त कुछ ड्रग पेडलर भागने में सफल रहे। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गया एसपी ने बताया कि ड्रग्स बड़ी खेप को सप्लाई करने के पीछे कुछ सफेदपोश का भी हाथ है। एसपी ने बताया कि जल्द ही इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार ड्रग पेडलर की निशानदेही पर पुलिस छापेमारी कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment