रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी बाजार के किराना व्यवसायी दिलीप साह की बरामदगी का मांग को लेकर शुक्रवार को बेनीपट्टी बाज़ार बंद रहा है। सभी चौक चौराहों पर अधिकांश दुकानें बंद रही। इस मामले को लेकर गुरुवार की शाम निकाले गए मशाल जुलूस के दौरान की गई घोषणा का असर बाज़ार में दिखाई दिया। बाज़ार के व्यसाइयों ने सुबह से ही अपनी दुकानें बंद रखी। दिन के करीब 10 बजे व्यवसायी का समुह बेनीपट्टी अनुमंडल रोड में एकत्रित हुए। जहां से पैदल मार्च करते हुए व्यवसायी अम्बेडकर चौक पहुंचे। इस दौरान जो भी इक्का दुक्का दुकानें खुली थी, सभी से अनुरोध कर उसे बंद करवाया दिया गया। विद्यापति चौक तक पहुंचते पहुंचते व्यवसायीयों की संख्या काफी हो गई थी। अपनी दुकानों के शटर बंद कर दुकान के बाहर खड़े व्यवसायी इसका हिस्सा बनते गए, इंदिरा चौक तक व्यवसाइयों व आमजनों की अच्छी खासी संख्या के साथ बंद के समर्थन में लोग लोहिया चौक के तरफ बढ़े। जहां पूरे बाज़ार में सभी से दुकान बंद रख घटना का प्रतिकार करने के लिए कहा गया। दोपहर तक बाज़ार में सन्नाटा जैसी स्थिति बनी हुई है। बताते चलें कि तगादा को लेकर निकले दिलीप साह कय दिनों से घर वापस नहीं आ पाए हैं। ना ही लापता दिलीप साह का कोई अता पता नहीं चल पा रहा है। जिस से आक्रोशित व्यापारियों एवं आम लोगों ने अंदोलन पर उतर पड़े हैं।




