रिपोर्ट- अमित कुमार!
राजधानी में प्रेमी जोड़े ने फिर एक बार दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम देकर इलाके को सहमा दिया है।ताजा मामला पटना के दीघा थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव का है जहां एक युवक ने पहले युवती को करते से सर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा उसके बाद युवक ने खुद के सर में गोली मारकर आत्म हत्या की घटना को अंजाम दिया है।घटना के बाद गोली की आवाज सुन आस पास के लोग इकट्ठा हुए जहां दोनो युवक युवतियों के खून से लथपथ शव को देखा जिसके बाद स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लिया है।वही घटना स्थल के पास से एक कट्टा और खोखा बरामद हुआ है सूत्रों की माने तो दोनों छात्र छात्रा है जिनकी पहचान करने में पुलिस जुटी हैं फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पुलिस की तहकीकात इस मामले में जारी है।




